सीवर पंपिंग के हॉज में गिरी किशोरी

किशोरी को स्थानीय लोगों ने हॉज में डूबने से बचाया

ऋषिकेश।
लक्ष्मणझूला में रावण दहन देखने पहुंची एक किशोरी अनियंत्रित होकर सीवर पंपिंग के हॉज में जा गिरी। जिसे वहां मौजूद लोगों ने सुरक्षित बचा लिया। किशोरी हालत ठीक बताई जा रही है।
मंगवार देरशाम सवा आठ बजे जैसे ही रावण दहन हुआ उसके बाद लोगों का हुजूम स्वादिष्ठ व्यंजन खाने को टूट पड़ा। इसी बीच एक किशोरी चाउमीन खाते वक्त लक्ष्मणझूला पंपिंग स्टेशन के रेलिंग पर बैठने के दौरान अनियंत्रित होकर हॉज में जा गिरी। परिजनों की चीखपुकार सुनकर वहां मौजूद लोगों ने किशोरी को हॉज की सप्लाई बंद करने के बाद सकुशल बाहर निकाल दिया। किशोरी स्वर्गाश्रम-जौंक की रहने वाली है। मामले में लक्ष्मणझूला थाना एसओ महेश प्रसाद पूर्वाल ने कहा कि उन्हें ऐसी सूचना नहीं मिली। हो सकता है किशोरी को सकुशल बचाने के बाद परिजन घर चले गए हों।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला

देहरादून।
बीजापुर गेस्ट हाऊस में मुख्यमंत्री हरीश रावत से राज्यमंत्री सुशील राठी के नेतृत्व में आंगनवाड़ी कार्यकत्री/मिनी कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री रावत ने कुछ बिन्दुओं पर सहमति जताते हुए कैबिनेट में रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में अन्य राज्यों की तुलना में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को अधिक मानदेय दिया जा रहा है।

102

ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनवाड़ी केन्द्र एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री रावत ने उनकी मांगों को लेकर केन्द्र सरकार से अनुरोध करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संगठन की प्रान्तीय अध्यक्ष रेखा नेगी, प्रान्तीय महामंत्री सुमति थपलियाल, प्रान्तीय कोषाध्यक्ष विमला कोहली, जिला अध्यक्ष विमला रावत सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

गुलदार ने मवेशियों को बनाया निवाला

ऋषिकेश।
गंगा से सटे इलाके हरिपुर कला, बसंती मंदिर, गौहरीमॉफी व लक्कड़घाट, मंशादेवी में गुलदार पालतू मवेशियों को निशाना बना रहा है। बीती रात गुलदार ने हरिपुर कला नई बस्ती निवासी प्यारेलाल व पशुलोक निवासी विनोद रावत के बछड़े को निवाला बनाया। हरिपुरकला के ग्रामीणों ने शोर मचाकर गुलदार को खदेड़ा। ग्राम प्रधान हरिपुर कला सतेन्द्र धमान्दा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गुलदार गंगा से सटे इलाके में धमक रहा है। जिससे ग्रामीण दहशत में है।

110

ग्राम प्रधान ऋषिकेश अनिता असवाल का कहना है कि मंसा देवी, गुमानीवाला में जंगल से सटे इलाके में गुलदार ने बीते एक सप्ताह में आधा दर्जन पालतू मवेशियों पर हमला किया है। वह क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग कर रहे है। रेंजर ऋषिकेश गंगासागर नौटियाल का कहना है कि क्षेत्र में लगाये पिंजरे पर लगातार निगरानी की जा रही है। गुलदार रात में कई किलोमीटर की दूरी तय करता है। जिस कारण उसके क्षेत्र बदलते रहते है। बताया कि ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा गया है।

महिलाओं ने जल संस्थान दफ्तर में किया प्रदर्शन

ऋषिकेश।
ढालवाला-चौदहबीघा की महिलाएं बड़ी संख्या में आशुतोष नगर स्थित जल संस्थान दफ्तर पहुंचीं। यहां उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि क्षेत्र में पिछले छह महीने से पेयजल समस्या बनी हुई है। कई बार अधिकारियों को कहा गया, लेकिन स्थिति जस की तस है। बताया कि सबसे अधिक समस्या वार्ड 15, चार और तीन में बनी हुई है। कई घरों में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। लोग दूर जलस्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं। कहा कि करोड़ों की लागत से बनी पंपिंग योजना के बावजूद भी क्षेत्र में पेयजल सप्लाई सुचारू नहीं हो पा रही है।

111

उन्होंने जल्द समस्या हल नहीं होने पर गंगोत्री हाईवे पर जाम लगाने की चेतावनी दी। इस दौरान कार्यालय में अधिकारी नहीं मिलने पर महिलाओं ने नाराजगी जताई। उन्होंने जलकल अभियंता को संबोधित ज्ञापन कर्मचारियों को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में निर्मला उनियाल, जगदेश्वरी भट्ट, विमला भट्ट, सुमन ग्वाड़ी, दीपिका कोठारी, बृहस्पति जुयाल, पुष्पा भट्ट, कुसुम भट्ट, कांती चौहान, राजेश्वरी चौहान, रीना भट्ट, ममता नेगी, सवित्री देवी, मुन्नी चौहान, सुनिता उनियाल, प्रीति भट्ट आदि शामिल रहे।

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने नगर की टीम बनाई

अमरदीप बने अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष

ऋषिकेश।
व्यापारसभा भवन में कांग्रेसियों ने कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग परवादून अध्यक्ष रणजीत सिंह बॉबी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में कार्यकारिणी बनाई जा रही है। पार्टी हित में कांग्रेसियों को फिर सक्रिय किया जायेगा। नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष शिवमोहन मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य जनता को प्रदेश सरकार के विकास कार्य एवं नीतियों से अवगत कराना है। ताकि कांग्रेस मजबूत हो सके।

116

युकां के पूर्व प्रदेश महासचिव जयेन्द्र रमोला के संचालन में चले कार्यक्रम में नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, सभासद अरविन्द जैन, प्रदेश संगठन सचिव विमला रावत, नगर अध्यक्ष मधु जोशी, चंदन सिंह पंवार,सरदार गुरमीत सिंह मिनोचा, गुरविन्दर सिंह, चन्द्रकांता जोशी, यज्ञव्रत शर्मा, हैप्पी गावडी, मनोहरलाल चावला, जगमीत सिंह, सहदेव राठौर, सौरभ नैथानी, गौरव राणा, राजेन्द्र गुप्ता, सुमित त्यागी, किरन शर्मा, श्रयांस जैन, इकबाल, असलम, नूआन अहमद, जगमीत सिंह, दीपक जैन, नितिश जैन, शहजाद आदि उपस्थित थे।

वाणिज्यकर कर्मियों ने कार्यालय में की तालाबंदी

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 11 दिनों से हड़ताल पर है कर्मचारी

ऋषिकेश।
ग्यारह दिनों से हड़ताल पर बैठे वाणिज्यकर कर्मचारियों ने मांगें न मानने पर आंदोलन को तेज कर दिया है। सोमवार को उन्होंने कार्यालय में तालाबंदी कर कामकाज ठप कर दिया। इससे कार्यालय में काम कराने आए व्यापारी बैरंग लौटे।
उत्तराखण्ड वाणिज्यकर मिनिस्टीरियल स्टॉफ एसोसिएशन के आह्मन पर कर्मचारियों ने सोमवार सुबह 11 बजे कार्यालय में तालाबंदी की। विभागीय अधिकारियों को उन्होंने दफ्तर खाली कर आंदोलन में सहयोग की अपील की। इसके बाद उन्होंने कार्यालय के सभी कमरों में तालाबंदी की। मुख्य गेट पर एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 11 दिनों से हड़ताल पर बैठे है। सोमवार को तालाबंदी होने से कार्यालय में जरूरी कार्य नहीं हो पाए।

109

तालाबंदी करने में शाखा अध्यक्ष बलवंत सिंह राणा, शाखा मंत्री राजेश अधिकारी, पुष्पा जोशी, लोकेश कुमार, विनिता राणा, मीनू झिंक्वाण, स्वामी राम, राहुल बिष्ट, सुशील मनवाल, भूपेन्द्र भंडारी, उमा दत्त जुगरान, संजय सिंह, सुखदेव सिंह, हरीश राणा सहित अन्य शामिल हुए।

शहर में नहीं जली 200 स्ट्रीट लाइटें

नियमितिकरण की मांग को लेकर हड़ताल पर है तीन लाइनमैन

ऋषिकेश।
शहर में स्ट्रीट लाइटें को ठीक करने का जिम्मा नगर पालिका के तीन लाइनमैन पर है। सोमवार से तीनों लाइनमैन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। उनका कहना है कि वर्ष 1984 से पालिका में कार्यरत है। लेकिन अभी तक नियमितिकरण नहीं हो पाया है। इससे जीवन यापन में दिक्कतें आ रही है। उन्होंने कहा कि मुनिकीरेती व हल्द्वानी नगर निगम की भांति हमें भी कुशल कर्मचारी की भांति मानदेय दिया जाए। लाइनमैन शंभू प्रसाद कोठारी ने बताया कि जबतक उनकी मांगों को नहीं माना जाता वे काम पर नहीं लौटेंगे। हड़ताल पर रहने वालों में आशाराम भट्ट व शंभू प्रसाद भट्ट थे।

105

उधर, सभासद विकास तेवतिया ने आवास विकास क्षेत्र में स्ट्रीट लाईट ठीक न होने की शिकायत की है। सभासद ने लाइनमैनों को नियमित करने की मांग की है।

तोरा मन दर्पण कहलाये …

बनखण्डी स्थित रामलीला प्रागंण में श्रीरामचरित मानस की 58वीं पुनरावृति का हुआ शुभारंभ
पहले दिन रंगमंच में गणेश वंदना, कैलाश लीला, रावण वेदवती संवाद का हुआ मंचन
ऋषिकेश।
श्रीरामलीला कमेटी के तत्वाधान में श्रीरामचरित मानस की 58वीं पुनरावृति रामलीला का बुधवार को शुभारंभ हो गया। पहले दिन रंगमंच में गणेश वंदना, कैलाश लीला, रावण वेदवती संवाद का संवाद दर्शाया गया।
तीर्थनगरी की ऐतिहासिक रामलीला पूर्व दायित्वधारी संदीप गुप्ता, ज्योति सजवाण व इंद्रकुमार गोदवानी ने संयुक्तरुप से शुभारंभ किया। उन्होंने राम के आदर्शो व उनके जीवन चरित्र पर दर्शायी जाने वाली श्री रामचरित मानस पर आधारित रामलीला से जीवन में सीख लेने की अपील की। कहाकि आज के समय में मर्यादा, आज्ञाकारी पुत्र, कुशल प्रशासक की सीख श्रीराम के जीवन से लेनी चाहिये।

107

रामलीला मंचन के पहले दिन गणेश वंदना से रंगमंच का शुभारंभ हुआ। दूसरी लीला में दर्शाया गया कि वन में वेदवती विष्णु भगवान की स्तुति करते हुए विचरण कर रही है। इस दौरान रावण की नजर वेदवती पर पड़ती हे तो वह मोहित हो जाता है और वेदवती को पाने का प्रयास करता है। विष्णु को सबकुछ मान चुकी वेदवती रावण के प्रयास से नाराज हो जाती है और अपने को अपवित्र करने पर रावण को श्राप देती है कि अगले जन्म में तेरे विनाश का कारण मैं ही बनूंगी। वेदवती ही अगले जन्म में सीता के रुप में राजा जनक को प्राप्त होती है।

तीसरी लीला के रुप में कैलाश पर्वत से रावण का पुष्पक विमान नही उड़ पाता है, रावण क्रोधित होकर कैलाश पर्वत को उठाकर सम्रदु में फेकने को जाता है। रावण द्वारा मौसम कौन है योद्धावल में कहकर अपने को पराक्रमी दर्शाया जाता है। रावण का घंमड तब चूर हो जाता है जब वह कैलाश को हिला भी नही पाता है। भगवान शिव ने रावण का घमंड तोड़ा। रावण की अगुंली पर्वत में फंसने पर रावण शिव शंभु सदा बम-बम भोला की स्तुति गाता है। शिव भगवान उसकी स्तुति से प्रसन्न होकर उसे एक अस्त्र आशीर्वाद के रुप में देते है।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री हरीश तिवाड़ी ने किया। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष विनोद पाल, महामंत्री हरीश तिवाड़ी, इन्द्र कुमार गोदवानी, ज्योति सजवाण, संदीप गुप्ता, सतीश पाल, राकेश पारछा, गोबिन्द अग्रवाल, सरोज डिमरी, पवन गोयल, मनीष शर्मा, सतीश दुबे, कमला प्रसाद भटट, रोहिताश पाल, हुकमचन्द, प्रशांत पाल, राकेश पाल, नीरज चौहान आदि मौजूद थे।

शहीद सैनिकों के लिए यज्ञ का आयोजन

ऋषिकेश।
कांग्रेस गरीब बेघर जन प्रकोष्ठ ने रेलवे स्टेशन परिसर में बटवृक्ष के नीचे उरी हमले में शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ का आयोजन किया। वहीं भूमि पट्टे की मांग को लेकर प्रकोष्ठ का धरना 103वें दिन भी जारी रहा।

105

कार्यकर्ताओं ने कश्मीर के उरी सेक्टर में आंतकी हमले में शहीद जवानों की आत्म की शांति को विशेष यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ को पितृ मोक्ष कर्म यज्ञ नाम दिया गया। डीडी पंत ने यज्ञ संपन्न कराया। इस मौके पर संयोजक विजयपाल सिंह रावत, सरोजनी देवी, गुड्डी देवी, शारदा देवी, रिंकू देवी, कमलेश देवी, सुमित चौधरी, रामेश्वरी देवी, बबीता देवी, छोटेलाल, शारदा देवी, देवेन्द्र सिंह, ऋषि कश्यप, राजकुमार, दुर्गा देवी, सोहन सिंह रौतेला, कुसुमनाथ आदि मौजूद रहे।

पाक के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

ऋषिकेश।
कांग्रेस आईटी प्रकोष्ठ से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उरी आतंकी हमले पर नाराजगी जताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार से मामले में कार्रवाई करने की मांग उठाई।

110

कांग्रेस कार्यकर्ता रविवार को प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला के नेतृत्व में त्रिवेणी घाट चौक पर एकत्रित हुए। उन्होंने केंद्र सरकार पर आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। आईटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एकान्त गोयल ने कहा कि कश्मीर में कई महीने से हालात बिगड़े हुए हैं। केंद्र सरकार मामले को निपटाने में असफल रही है। इस अवसर पर सेवादल अध्यक्ष दीपक धमान्दा, मधु जोशी, देवेन्द्र प्रजापित, अरविन्द्र भट्ट, जयपाल सिंह, गिरीश नौटियाल, सरोज देवराड़ी, चंद्रकान्ता जोशी, अमित सागर, सन्नी प्रजापति, जितेन्द्र पाल पाठी, अभिनव सिंह मलिक, संजय प्रजापति, अमित जयसवाल, गौतम नौटियाल, मुकेश जाटव, प्रदीप कौशिक, प्रशांत कुमार, सौरभ वर्मा, आशीष रतूड़ी, गणेश रतूड़ी, शुभम तड़ियाल, आशीष पंत, उमेश कुमार, यर्थात मिश्रा, राहुल पंवार, अजय सकलानी, अजय रावत, हर्षित ग्रोवर, कपिल बहुनानी, रवि गुप्ता मौजूद थे।