स्थायी निवासी को बैंक देगा आसान शर्तों पर पचास हजार तक ऋण

ऋषिकेश।
उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक व्यापारियों को 50 हजार रुपये तक आसान शर्तों पर ऋण देगा। इसके लिए व्यापारी के पास उत्तराखंड का स्थायी निवास प्रमाण पत्र होना जरूरी है। लक्ष्मणझूला मार्ग स्थित मुख्यालय में रविवार को आयोजित उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में नौ प्रस्तावों पर मुहर लगी।
बैठक का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष चिंतामणि सेमवाल ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि बैंक ने पिछले वर्ष भी अंशधन निजी पूंजी, निक्षेप, ऋण और अग्रिम देय में वृद्धि दर्ज की है। आगामी वर्ष में बैंक का व्यवसाय लक्ष्य 90 करोड़ करने और व्यावसायिक क्षेत्र में अनुभवी व निपुण कर्मचारियों की नियुक्ति का निर्णय लिया गया। आगामी कार्य योजना पर भी बैठक में चर्चा हुई। बैंक के सचिव एएस राणा ने कहा बैठक में नौ प्रस्ताव पारित हुए। पांच प्रतिशत लाभांश की स्वीकृति, बैलेंस सीट और लेखा परीक्षा रिर्पोट का अनुमोदन किया गया। 2016-17 के लिए 463.46 लाख का बजट भी पारित किया गया।

117

सदस्यों ने सुझाव प्रस्ताव पारित किया गया कि स्थानीय निवास प्रमाण पत्र होने पर व्यवसायी के लिए पचास हजार रुपये तक का ऋण आसान शार्तों पर तत्काल दिया जाएगा। इस दौरान एटीएम लगाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में उपाध्यक्ष कमल सिंह कैन्तुरा, यशपाल सिंह, बृजपाल सिंह राणा, पुष्पा पुंडीर, रामदयाल पुंडीर, केशव भट्ट, रमेश उनियाल, मुकेश गुप्त, हरिकृष्ण रतूड़ी, धन सिंह बुटोला, सतीश गुप्ता, दिनेश नौटियाल, कर्ण सिंह, भगवती सकलानी, नंदा जोशी, आशीष संगर, बीडी बैलवाल, अरविन्द कुड़ियाल, जीतराम, सीएम कुड़ियाल आदि मौजूद थे।

धूम सिंह रावत का गढ़वाली एलबम ‘पदमा’ लांच

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री दिनेश धनै ने की लांचिंग
यू-ट्यूब चैनल पर देख सकते हैं एलबम के गीत कों

ऋषिकेश।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री दिनेश धनै ने गायक धूम सिंह रावत के गढ़वाली एलबम ‘पदमा’ के गीतों को लांच किया। इन गीतों को यू-ट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। उन्होंने लोक गीतों को बढ़ावा देने की अपील की।
ऋषिकेश प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि आज हमारी भाषा बोली विलुप्त होने की कगार पर खड़ी है। युवा पीढ़ी अपनी भाषा-बोली नहीं बोल रहे। केवल लोक गीतों के माध्यम से ही पहाड़ की बोली जिंदा है। उन्होंने पहाड़ के लोगों से बोली-भाषा को बढ़ावा देने की अपील की। कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि राज्य की बोली-भाषा को लेकर सरकार प्रयास कर रही है। सामूहिक प्रयास से ही सफलता मिल सकती है। कहा कि उत्तराखंड फिल्म बोर्ड का गठन किया जा चुका है, लेकिन राजनीतिक कारणों से विवाद हो रहा है। गढ़वाल फिल्मों के निर्देशक बलदेव राणा ने कहा कि जन सहयोग से ही क्षेत्रीय फिल्मों और नाटकों को सफलता मिल सकती है।

103

कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजे नेगी ने किया। इस मौके पर कमल सिंह राणा, जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर रामगिरी महाराज, प्रतीक यादव, उत्तम सिंह असवाल, जगत सिंह रावत, विक्रम नेगी, लक्ष्मण सिंह धर्मशक्तु, वीरेन्द्र नौटियाल, रवि कुकरेती, कलम सिंह बिष्ट, राजा ढिंगरा आदि मौजूद रहे। उधर, कैबिनेट मंत्री ने चारधाम यात्रा को लेकर संतोष जताया। कहा कि इस वर्ष अब तक साढ़े 13 लाख श्रद्धालु चारधाम यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2012-13 का रिकार्ड तोड़ने की उम्मीद जताई। वहीं, चारधाम यात्रा बस टर्मिनल की समस्याओं के शीघ्र निवारण की बात कही।

महान चिंतक थे पंडित दीन दयाल उपाध्याय

भाजपाईयों ने धूमधाम से मनाया शताब्दी वर्ष
ऋषिकेश।
भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म शताब्दी वर्ष धूमधाम से मनाया। भाजपाइयों ने नगर पालिका में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
शिक्षाविद् देवेन्द्र स्वरूप सकलानी ने कहा कि एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचार धारा के प्रवर्तक पंडित दीन दयाल महान चिंतक थे।इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा, सांसद प्रतिनिधि संजय शास्त्री, इन्द्रकुमार गोदवानी, स्नेहलता शर्मा, पंकज शर्मा, दिनेश सती, संदीप गुप्ता, सरोज डिमरी, सुदेश कंडवाल, हरीश आंनद, अनिता तिवारी, रमा रावत, अनिता ममगाईं, कृष्णकुमार सिंघल, सभासद हरीश तिवारी, सतीश पाल, रीना शर्मा, गुड्डी कलूड़ा, सुशीला बिष्ट, विवेक गोस्वामी, राजपाल ठाकुर, सतीश दूबे, जयंत किशोर शर्मा, प्रमोद शर्मा, अभिषेक मल्होत्रा, गोपाल चंदेल, सुभाष जाटव, जय कुमार, सुभाष जायसवाल आदि उपस्थित थे।

101

उधर, भाजपा मुनिकीरेती मंडल ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद किया। अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान सिंह नेगी ने कहा कि पंडित दीनदयाल ने हमेशा गरीबों के उत्थान को कार्य किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह सेंगर, नलिन भट्ट, पालिकाध्यक्ष मुनिकीरेती शिवमूर्ति कंडवाल, अनिल बडोला, विजय असवाल, भरत बिष्ट, जयप्रकाश कोठारी, गजेन्द्र सजवाण, विनोद कुकरेती, सुभाष चौहान, महेन्द्र शर्मा, इन्द्रा आर्य, शांति ठाकुर, सुनीता खंडूड़ी, मीनाक्षी देवी, सौरभ, संजय बहुगुणा, मुनेश कुमार, शंकर नौटियाल, गौरव आदि मौजूद रहे।

शहीद सैनिकों के लिए यज्ञ का आयोजन

ऋषिकेश।
कांग्रेस गरीब बेघर जन प्रकोष्ठ ने रेलवे स्टेशन परिसर में बटवृक्ष के नीचे उरी हमले में शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ का आयोजन किया। वहीं भूमि पट्टे की मांग को लेकर प्रकोष्ठ का धरना 103वें दिन भी जारी रहा।

105

कार्यकर्ताओं ने कश्मीर के उरी सेक्टर में आंतकी हमले में शहीद जवानों की आत्म की शांति को विशेष यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ को पितृ मोक्ष कर्म यज्ञ नाम दिया गया। डीडी पंत ने यज्ञ संपन्न कराया। इस मौके पर संयोजक विजयपाल सिंह रावत, सरोजनी देवी, गुड्डी देवी, शारदा देवी, रिंकू देवी, कमलेश देवी, सुमित चौधरी, रामेश्वरी देवी, बबीता देवी, छोटेलाल, शारदा देवी, देवेन्द्र सिंह, ऋषि कश्यप, राजकुमार, दुर्गा देवी, सोहन सिंह रौतेला, कुसुमनाथ आदि मौजूद रहे।

संदिग्ध हालात में दो युवकों की मौत

ऋषिकेश।
दो युवकों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

116

पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर शान्तिनगर निवासी विवेक गुप्ता (26) की तबीयत बिगड़ गई। युवक को लेकर भाई विनय गुप्ता सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं शिवपुरी निवासी नरेन्द्र सिंह (35) को रिश्तेदार राजपाल सिंह शनिवार देर रात बेहोशी की हालत में लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे] जहां डॉक्टरों ने से मृत घोषित कर दिया। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया। एसएसआई गजेन्द्र बहुगुणा ने कहा दोनों युवकों की मौत संदिग्ध हालात में हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित की

ऋषिकेश।
लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन की ओर से वंदेमारम कुंज स्कूल में बच्चों को खाद्य सामग्री और कपड़े बांटे गए।
रविवार को क्लब से जुड़े सदस्य चीला मार्ग स्थित वंदे मातरम स्कूल पहुंचे। जहां उन्होंने डिस्ट्रिक्ट की बाल वृद नारी-स्नेह सुरक्षा हमारी के तहत बच्चों को कपडे और खाद्य सामग्री बांटे। स्कूल के 223 बच्चों को एक-एक टी-शर्ट व 2-2 अंडरबीयर बांटनें के साथ ही जूस, चिप्स व केक भी दिए गए। जोन के चेयरपर्सन लायन धीरज मखीजा ने कहा क्लब समय-समय पर ऐसा कार्यक्रम करता रहेगा। इससे निर्धन व असहाय लोगों को मद्द मिलेगी। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक मनोज बत्रा, हिमांशु अरोरा, अभिनव गोयल, गोविन्द अग्रवाल, गोपाल नारंग, राम सरन चावला, युविका चंदानी, कोमल मखीजा, शेफाली बत्रा, मेघा गोयल, राजा धींगरा, वंदेमारम स्कूल के विश्वास व उमा शंकर मौजूद थे।

111

आर्थिक तंगी से परेशान महिला गंगा में कूदी

बच्चों में मची चीख पुकार,
कर्ज में दिए पैसे नहीं मिलने पर परेशान थी महिला
ऋषिकेश।
आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने गंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। बैराज पर मौजूद लोगों ने महिला को बचा लिया और 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। महिला ने पुलिस को बताया कि उन्होंने किसी को कर्ज दे रखा है। पैसा वापस नहीं मिलने से वह परेशान थीं।
पुलिस के अनुसार हरिद्वार रोड निवासी 32 वर्षीय महिला पिछले कई दिनों से परेशान चल रही थी। महिला ने रविवार दोपहर साढ़े 12 बजे बैराज में जाकर गंगा में छलांग लगा दी। महिला को डूबता देख वहां मौजूद कुछ लोग गंगा में कूद पड़े और महिला को बचा लिया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से महिला को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद महिला ने पुलिस को बताया कि उनसे किसी व्यक्ति ने पैसे कर्ज पर रखें हैं। अब वह व्यक्ति पैसे वापस नहीं कर रहा है। पैसे नहीं मिलने से उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। बच्चों की स्कूल फीस और घर का किराया देना मुश्किल हो रहा है। इससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। एसएसआई गजेन्द्र बहुगुणा ने कहा महिला की हालत में सुधार है। महिला के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। कर्ज लेने वाले व्यक्ति से पूछताछ की जाएगी, जरूरत पड़ी तो कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

108

एक ही रात में चार दुकानों के ताले टूटे

डोईवाला।
पुलिस के अनुसार कान्हरवाला में थानो मार्ग पर सुशील ममगाईं की टेलीकॉम शॉप है। रविवार सुबह पर दुकान खोलने पहुंचे, तो शटर आधा खुला मिला। दुकान के ताले भी टूटे हुए थे। अंदर सामान बिखरी पड़ा था। चोर दुकान से 30 मोबाइल फोन और 15 हजार रुपये चुरा ले गए।

115

सुशील ममगाईं ने बताया कि उन्हें करीब 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं चोरों ने पड़ोस में शेर सिंह चौहान के चौहान प्रोविजन स्टोर के भी ताले तोड़े। चोर गल्ले में रखे छह हजार रुपये चुरा ले गए। इसके अलावा चोरों ने दो अन्य दुकानों को भी निशाना बताया। यहां के शटर तोड़कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए।
कान्हरवाला के प्रधान नरेन्द्र सिंह नेगी का कहना है कि क्षेत्र में एक ही रात में चार दुकानों में चोरी की वारदात से लोगों में दहशत है। उन्होंने इलाके में रह रे बाहरी लोगों के सत्यापन की मांग उठाई। साथ ही कहा कि पुलिस क्षेत्र में गश्त बढ़ाए। उन्होंने बताया कि पांच सितंबर की रात चोरों ने जगत सिंह रावत की सेटरिंग की 150 लोहे की प्लेटें और गार्डर चोरी कर लिए थे। इसका खुलासा पुलिस नहीं कर पाई है। उन्होंने पुलिस से चोरी का खुलासा जल्द करने की मांग उठाई है। उधर, डोईवाला कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह रावत ने बताया कि चोरी के मामलों की जांच चल रही है। कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।

योग क्रियाओं का शानदार प्रदर्शन

चंद्रा पैलेस ढालवाला में दो दिवसीय योग प्रतियोगिता का शुभारंभ

ऋषिकेश।
ढालवाला स्थित चंद्रा पैलेस में ओपन योग चैंपियनशिप रविवार से शुरू हो गई है। ऋषिकेश विन्यास स्कूल और अंतरराष्ट्रीय योग एवं ध्यान समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में पहले दिन छात्र-छात्राओं ने योग की शानदार प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी।

107

दो दिवसीय ओपन चैंपियनशिप का शुभारंभ भाजपा नेता संजीव चौहान और पूर्व प्रधान रोशन रतूड़ी ने किया। ओपन योग चैंपियनशिप में बालक और बालिका की विभिन्न आयु वर्ग प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। पहले दिन पंजाब सिंध क्षेत्र साधु महाविद्यालय, जयराम संस्कृत महाविद्यालय, ऑटोनॉमस कॉलेज ऋषिकेश, उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार के अलावा देहरादून, दिल्ली और टिहरी से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

107a

कार्यक्रम अध्यक्ष यशपाल रौतेला ने बताया कि पहले दिन 72 छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दूसरे दिन विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन नीरज कुकरेती ने किया। मौके पर अशोक रावत, विमलेश जोशी, रचना, अंजना, महेश भट्ट, राजेश रावत, विवेक कलूड़ा, रोहित रावत, मनीष, विकास चमोली आदि उपस्थित रहे।

कारोबारियों ने कराया कीटनाशक दवा का छिड़काव

ऋषिकेश।
ऋषिकेश रियल एस्टेट एसोसिएशन ने कीटनाशक दवा छिड़काव के तीसरे चरण का अभियान शुरू कर दिया है। रविवार को राजपुर विधायक राजकुमार ने अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान करीब आधा दर्जन मोहल्लों में दवा का छिड़काव किया गया।

109

हरिद्वार मार्ग स्थित एक संस्थान से दवा छिड़काव की शुरूआत की गई। इस दौरान राजपुर विधायक राजकुमार ने कारोबारियों की पहल को सराहा। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यों के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए। इस दौरान शहर के हनुमंतपुरम, शांतिनगर, बनखण्डी, गंगा विहार, गंगानगर, सोमेश्वरनगर में दवा छिड़काव किया गया। एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश कोठारी ने बताया कि शहर में मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया से पीड़ित मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। इसलिए नगर पालिका ऋषिकेश को दवा उपलब्ध कराकर छिड़काव करवाया जा रहा है। अक्तूबर के पहले सप्ताह तक अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में मानव जौहर, राजीव खुराना, नितिन गुप्ता, दीपक चुग, वीरेन्द्र अरोड़ा, धीरज मखीजा, वीरेन्द्र जोशी, सरदार मंगा सिंह, प्रदीप गुप्ता, संजीव चौधरी, अशोक पाल, दीपक थापा, राजेश अरोड़ा, अजीत कंवल, विजय रावत आदि शामिल थे।